ग्राम बुंदेला में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित, पशुपालकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

0 110

रिपोर्टर-सोहन श्याम

डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार विकासखंड करंजिया के ग्राम बुंदेला में आज पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, टीकाकरण एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल, विभिन्न रोगों से बचाव एवं नस्ल सुधार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। अधिकारियों ने पशुपालकों से पशुओं का नियमित टीकाकरण एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की, ताकि पशुधन को रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment