डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 2 समेत 3 की मौत, 4 घायल

0 133

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। थाना कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर तिराहा के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 वर्षीय बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 11:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि कमलनयनपुर तिराहा पर डंपर और सवारी टेंपो की टक्कर हो गई है। सूचना पर थाना कांट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

 

 

हादसे में 1. श्रीमती राम क्षत्रिय पत्नी सनी कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बबकपुर, थाना कांट 2. कल्लू, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहल्ला यूसुफजई, थाना जलालाबाद 3. श्रीमती गुड़िया पत्नी कल्लू, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहल्ला यूसुफजई, थाना जलालाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। कल्लू और गुड़िया पति-पत्नी थे।

 

 

दुर्घटना में 1. कृष्णा पुत्र सनी कुमार, उम्र 4 वर्ष 2. मुस्कान पुत्री कृष्णा, निवासी नयागांव, थाना जलालाबाद 3. मृतक कल्लू का पुत्र अयान उम्र 15 वर्ष 4. अनूप पुत्र प्रमोद, निवासी मिश्रीपुर, थाना आरसी मिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। मृतका राम क्षत्रिय का 4 वर्षीय बेटा कृष्णा भी घायलों में शामिल है।

 

 

थाना कांट पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। डंपर चालक के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

 

सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि थाना कांट में टैम्पो और ट्रक की टक्कर में तीन को मौत हो गई और चार लोग घायल है, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है,नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment