शोक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

0 138

जहानाबाद ! जिले के काको प्रखंड अंतर्गत ग्राम नवादा निवासी पूर्व मुखिया सह जनमुक्ति मोर्चा के महासचिव हरिलाल यादव के धर्मपत्नी स्मरणीय मालती देवी (पूर्व मुखिया)की आठवीं पुण्यतिथि का आयोजन ग्राम नवादा स्थित डॉ विनियम आश्रम में किया गया ,जिसमें उपस्थित तमाम लोगों एवं गणमान्य अतिथियों ने स्मरणीय मालती देवी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि स्मरणीय मालती देवी सरल स्वभाव एवं उच्च विचार के धनी थे ,जिन्होंने समाज में अपनी सहभागिता से मुखिया बनकर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई।वे महिला सशक्तिकरण के भी प्रबल पक्षधर थी, इनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब समाज के दलितों, शोषितों , वंचितों ,पिछड़ा ,अति पिछड़ा के लोग संगठित होकर उच्च से उच्च शिक्षा ग्रहण कर बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर अपने हक और अधिकार को शत प्रतिशत प्राप्त करेंगे।*

*भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में माननीय मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ,बिहार विधानसभा के माननीय पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उदय नारायण चौधरी ,जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी, विधायक राहुल कुमार, विधायक सूबेदार दास, डॉ अरविंद चौधरी, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव, जिला प्रवक्ता डॉ. शशी रंजन उर्फ पप्पू जी, डॉ रविकांत कुमार ,मनोज यादव , सुरेश यादव,अशोक यादव, संजय यादव, गोपी जी, रंजीत पासवान, सुदर्शन कुमार,नीलकमल चौधरी, प्रखंड प्रमुख ऊषा देवी,पूर्व मुखिया शैलेश कुमार अंबेडकर, प्रमिला देवी, नजनी परवीन,सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार चौधरी समेत सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए।*

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment