पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात: घर-शिक्षा लोन पर मिलेगा ब्याज अनुदान, 17 मई को फ्री हेल्थ चेकअप”

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान
जिले के मीडिया प्रतिनिधियों के लिए राहत और सम्मान से जुड़ी अहम घोषणाएं करते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आवास एवं शिक्षा ऋण पर ब्याज अनुदान योजना-2023 की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पत्रकारों को आवास ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा, जो अधिकतम 30 लाख रुपये तक के ऋण पर 5 वर्षों की अवधि के लिए मान्य रहेगा।
कलेक्टर ने बताया कि पत्रकारों के पुत्र-पुत्री की उच्च शिक्षा के लिए लिए गए शिक्षा ऋण पर भी 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह लाभ भी अधिकतम 30 लाख रुपये तक के ऋण पर 5 वर्ष की अवधि के लिए मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आर्थिक संबल देने और उनके सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
मीडिया प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने जानकारी दी कि 17 मई को जिला चिकित्सालय सीधी में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क मुकेश मिश्रा सहित जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित