राजद के महान समाजवादी नेता संजय यादव जी को श्राद्धकर्म में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

-पटना i पटना के धनरूआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम -चंदाचक निवासी राजद के धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव जी के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके सुपुत्र सन्नी कुमार एवं छोटू कुमार द्वारा मसौढ़ी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह श्राद्धकर्म में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत विचार व्यक्त किया i इस दौरान माननीय नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि स्व. संजय यादव जी एक सरल स्वभाव एवं उच्च विचार के धनी व्यक्ति थे,तथा समाज एवं पार्टी के ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित नेता थे। उनके निधन से समाज एवं पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है ,जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। वही परिवार वालों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। वहीं उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि स्वर्गीय संजय यादव जी के दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं इस विकट दुख की घड़ी में परिवार वालों को सहनशक्ति मिले।*इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर
*भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में माननीय नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,राजद के माननीय प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, माननीय सांसद अभय कुशवाहा, माननीय पूर्व विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव एवं रेखा पासवान, जहानाबाद राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय ,जिला महासचिव विनोद यादव ,डॉ अरविंद चौधरी,जहानाबाद जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे,धनीचंद यादव, सत्येंद्र कुमार ( बड़ा बाबू), सीताराम चौधरी ,विकास कुमार समेत सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए।*
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार