10 मई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

0 182

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी- विद्युत विभाग डिंडौरी में सझा की जानकारी

डिंडौरी में 33/11 केवी डिंडौरी उपकेंद्र में फेल पावर ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के चलते 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्य के दौरान डिंडौरी वृत्त के कई 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

प्रभावित फीडरों में डिंडौरी टाउन, साकेत नगर, ओल्ड डिंडौरी, सुबखार, आईटीआई, शाहपुर, कुड़ामुडकी, कला पडरिया, सरस्ताल, चौबीसा एवं किशलपुरी फीडर शामिल हैं।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत बंद की समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment