“छोटे कारोबारियों को मिलेगा मजबूती का सहारा: स्वनिधि योजना पर प्रशासन और बैंकों की बड़ी रणनीति”

“स्वनिधि योजना से स्वरोजगार को नई उड़ान: जिला स्तरीय कार्यशाला में तय हुए लक्ष्य”

0 247

 

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सीधी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका सीधी के सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार एवं डिप्टी कलेक्टर सह परियोजना अधिकारी प्रिया पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के सभी नगरीय निकायों के बैंक प्रबंधक, लीड बैंक अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी तथा स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यशाला में योजना के उद्देश्यों, प्रगति और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक ने बैंक प्रबंधकों के साथ योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति 30 सितंबर 2026 तक हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों और छोटे व्यापारियों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने बैंक अधिकारियों से संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

 

कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी हितग्राहियों को अधिकाधिक लाभ दिलाने और योजना को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment