24 घंटे में लापता बालिका सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों में खुशी

सीधी | 05 मई 2026
जिले में एक बार फिर पुलिस की तत्परता देखने को मिली, जहां 16 वर्षीय लापता बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत चौकी खड्डी पुलिस ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
क्या था मामला?
दिनांक 04 मई 2026 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 03 मई को घर से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
ऐसे मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मेहनत के बाद बघवार क्षेत्र के पास एक बस में बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
बालिका ने बताया कि वह पिता की डांट से नाराज होकर स्वयं ही घर से चली गई थी।
परिजनों को सौंपा गया
वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इनका रहा सराहनीय योगदान
थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, एएसआई नीरज कुमार, प्रधान आरक्षक रामबली, आरक्षक रविंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, अंकित साहू, वेद प्रकाश एवं प्रकाश सिंह की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
➡️ सीधी पुलिस लगातार आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।