शादी सीजन में सिहावल प्रशासन सख्त: बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण पर चला समझाइश अभियान

0 315

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सिहावल तहसीलदार जयप्रकाश पांण्डेय के नेतृत्व में, सिहावल चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल की मौजूदगी में पुलिस चौकी सिहावल की टीम ने संयुक्त रूप से बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। शादी सीजन के मद्देनज़र बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए सिहावल ब्लॉक तिराहे से लेकर मुख्य बाजार और हिनौती बाजार तक यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।

इस दौरान सड़क किनारे खड़ी बेतरतीब पार्किंग वाहनों और मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण किए हुए व्यापारियों को सख्त लेकिन संयमित लहजे में समझाइश दी गई। प्रशासनिक टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहन और दुकानों का फैलाव न केवल जाम की स्थिति पैदा करता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाता है। सभी से नियमों का पालन करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की अपील की गई।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिए कि समझाइश के बाद भी यदि लापरवाही जारी रही तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त पहल का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शादी सीजन में संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकना है, ताकि बाजार में आवागमन सहज और सुरक्षित बना रहे।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment