स्व o धर्मशीला देवी एक कुशल ग्रीहणी व शांति के प्रतिक थीं, सतेन्द्र नारायण सिंह 

0 221

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी के आदर्श ग्राम वैरामसराय में स्व ० धर्मशीला देवी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया i इस दौरान बड़ी संख्या में गांव समुदाय के लोगों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया i इस अवसर पर शिक्षाविद सतेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि स्व ०धर्मशीला देवी एक कुशल ग्रीहणी व शांति के प्रतिक महिला थी i जिन्होंने अपने पुरे जीवन काल में परिवार सहित गांव समुदाय के लोगों के प्रति आदर स प्रेम का भाव रखा i इस दौरान स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार ने स्व ०धर्मशीला देवी को शालिनता का प्रतीक बताया i इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अनुज प्रसाद निराला ने श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व ०धर्मशीला देवी एक कुशल विचार के धनी महिला थी i जिनके निधन से हमारे गांव समुदाय के लोगों को अपुरणीय क्षति हुई है i इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव मोहम्मद समशाद शाई, विरेन्द्र कुशवाहा, उनके पति राजेन्द्र प्रसाद, पुत्र सुरज कुमार मौर्य, मुकेश वर्मा, पौत्र हर्षित मौर्य, शंकु मौर्य, समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया i

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment