शाहजहाँपुर SP सख्त लंबित केस जल्द निपटाओ, पीड़ितों को न्याय दो

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर पुलिस लाइन सभागार में SP सौरभ दीक्षित की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। इसमें एएसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एएसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा और सभी सीओ मौजूद रहे।
SP ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर जल्द व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बड़ी पेशी के अभिलेख दुरुस्त रखने और समय पर कार्रवाई के आदेश हुए।
SP ने कहा: विवेचना की गुणवत्ता सुधारो, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाओ, केस समय पर निपटने पर विशेष बल दिया। ताकि पीड़ित को न्याय समय पर मिल सके।
सभी सीओ को अपने क्षेत्र में लंबित केस की रोज समीक्षा कर विवेचकों को गाइड करने को कहा गया।।