अंबेडकर जयंती पर अमिलिया में बवाल: दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत, घरों पर पथराव, कई घायल

0 543

सीधी। जिले के अमिलिया क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कुछ घरों को भी निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

(वीडियो और विस्तृत जानकारी के लिए कमेंट्स देखें, अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment