डिंडौरी कलेक्टर महोदया अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा एवं अंबेडकर जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम

0 445

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडोरी। अंजू पवन भदोरिया के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक “पोषण पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

 

इसी क्रम में परियोजना डिंडोरी के सेक्टर नुनखान के आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा “ पोषण की कहानी दादी नानी की जुबानी ” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को पारंपरिक कहानियों के जरिए नैतिक शिक्षा, संस्कार एवं पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

 

साथ ही, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाई गईं। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रमों में बच्चों एवं समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment