प्रेम यूथ फाउंडेशन की पहल: दलित टोला में माहवारी स्वच्छता अभियान, सेनेटरी पैड वितरित

0 130

इंटर्न श्रेया वर्मा ने महिलाओं को किया जागरूक, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर दिया जोर

खबर:

पटना/खुसरूपुर। प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए गोविंदपुर गाँव के दलित टोला में माहवारी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन की इंटर्न श्रेया वर्मा ने किया। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए सेनेटरी पैड, सेनेटाइजर एवं आयरन की गोलियों का वितरण किया।

श्रेया वर्मा ने बताया कि फाउंडेशन में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि माहवारी के दौरान अस्वच्छ कपड़े के उपयोग से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वच्छता बेहद जरूरी है।

इस दौरान फाउंडेशन के महिला प्रभाग की निदेशक राखी कुमारी ने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि इंटर्नशिप को अनिवार्य बनाना एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने बताया कि यूजी के चौथे सेमेस्टर में 30 घंटे और पांचवें सेमेस्टर में 60 से 120 घंटे की इंटर्नशिप छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनके बौद्धिक विकास के साथ समाज को समझने का अवसर मिलता है।

फाउंडेशन द्वारा आपदा प्रबंधन, एनजीओ मैनेजमेंट, युवा नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, जलवायु परिवर्तन और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर निःशुल्क इंटर्नशिप कराई जा रही है। साथ ही इंटर्न को देश-विदेश के एक्सपोजर विजिट का भी अवसर प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर सुजीत कुमार, धीरज वर्मा, सूफी खातून, प्रियंका कुमारी और रागनी जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नवीन कुमार, संवाददाता, पटना (बिहार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment