बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए हुए रवाना, राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगें

पटना ! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरूवार को दोपहर सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए! इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानपरिषद ललन सराफ, संजय गांधी, जदयू के प्रदेश सचिव मोहम्मद समशाद शाई समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी शुभकामनाएं दी! इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं गुरुवार को कहा है कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगें ! यहां बता दें कि शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के लिए सदस्यता ग्रहण करेंगें! इस दौरान 12 बजें वे राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण करेंगें, जहां उप राष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन के कक्ष में उनका शपथ ग्रहण होगा! उन्होंने पुर्व में भी कहा था कि उन्हें राज्य सभा जाने की इच्छा है और वे एक बार राज्य सभा जाए और इस बात को ध्यान में रखते हुए वे राज्य सभा चुनाव में शामिल हुए थे, जब उसने यह सवाल किया गया कि बिहार के अगला सीएम के नाम उनका किस नाम पर हैं तो वे सवाल को ही टाल गए i इसके उपरांत चार दिन बाद वे दिल्ली से पटना वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगें ! उन्होंने कहा कि वे दिल्ली जरूर जा रहें हैं पर उनकी नजर बिहार पर ही रहेंगी i यहां बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में विधानपरिषद से इस्तीफा दिया था i और इसके बाद ही राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की तारीख तय हुई हैं i
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार