सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई—मौके पर कई मामलों का हुआ निराकरण

0 170

सिंगरौली, 07 अप्रैल 2026।

जिला सिंगरौली में आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने स्वयं फरियादियों से संवाद कर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, नवानगर थाना प्रभारी श्री अनिल पटेल, विंध्यनगर थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विशेष रूप से महिला फरियादियों की शिकायतों पर ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग कराई गई और उनके मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

सिंगरौली पुलिस ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment