देवरा में हाईटेंशन टावर के नीचे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

0 243

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडोरी। जिले के देवरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हाई टेंशन टावर के नीचे एक युवक का संदिग्ध शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गुलशन भवेदी के रूप में हुई है, जो गोविंद भवेदी का पुत्र बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, गांव में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय डिंडोरी भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अब यह सवाल बना हुआ है कि यह महज हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment