हनुमान भक्ति में सराबोर कार्यक्रम, समिति के सहयोग से भव्य आयोजन संपन्न

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रीना तिवारी, महामंत्री मनोज खत्री, देबू प्रमाणिक, संगीता श्रीवास्तव, मनी श्रीवास्तव, पार्वती देवी, रीना अग्रवाल, सविता श्रीवास्तव सहित समिति के सभी सदस्यों के संयुक्त प्रयास से धार्मिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान हनुमान जी को प्रसाद अर्पित किया। साथ ही विधि-विधान से आरती एवं भोग की व्यवस्था की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने श्रद्धा के साथ भोग ग्रहण किया।
समिति के सभी भाई-बहनों के सहयोग और समर्पण से कार्यक्रम अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।