फिल्म धरम वीर के 7 अजूबे गीत पर गीतकार डाॅ मुन्नालाल देवदास द्वारा डाॅक्यूमेंट्री नवाचार  

0 214

 

– पद्म विभूषण से सम्मानित धर्मेन्द्र के जीवन यात्रा में 8 अंक का चमत्कारिक महत्व

 

– फिल्म और डाॅक्यूमेंट्री फिल्म में क्या अंतर है ?

 

 

भारत सरकार द्वारा 2026 में फिल्मी दुनिया के सदाबहार हीरो धर्मेन्द्र की कला साधना को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया। इसके पहले भी उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेन्द्र एक अभिनेता ही नहीं राजनेता भी बने।

 

उसने 89 – 90 वर्षों की एक लंबी जीवन यात्रा तय की। जिसमें 65 वर्षों के फिल्मी कैरियर में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय करके नया माइलस्टोन बनाये । जो फिल्म जगत के लिए बेहद रोचक और प्रेरणादायक है ।

 

इस संदर्भ में बताना चाहेंगे कि अंकों से अक्षर बनाने के नवाचार पर मशहूर हैं छत्तीसगढ़ के कोपरा नगर निवासी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, कवि, लेखक, गीतकार, साहित्यकार और नवाचारी शिक्षाविद डाॅ मुन्नालाल देवदास ।

 

जिसने 1977 में प्रदर्शित फिल्म धरम वीर के एक गीत –

7 अजूबे इस दुनिया में , 8 वीं अपनी जोड़ी।

तोड़े से भई टूटे न , ये धरम वीर की जोड़ी।।

 

इस गीत से धर्मेन्द्र के जीवन यात्रा में 8 अंक की प्रभावशीलता पर एक अद्भुत डाॅक्यूमेंट्री नवाचार किया है।

 

डाॅ देवदास ने इस गीत के मात्र एक लाइन से धर्मेन्द्र की जन्मतिथि एवं मृत्यु तिथि के अलावा अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को निकालने का सरल तरीका नवाचार के माध्यम से समझाया है।

 

इस डाॅक्यूमेंट्री नवाचार में प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न – फिल्म और डाॅक्यूमेंट्री फिल्म में क्या अंतर है ? इस पर भी डाॅ देवदास ने विद्यार्थियों को बताया है। इसके अलावा अनेक ज्ञानवर्धक बातों का उल्लेख किया गया है। जो विद्या कोचिंग यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

 

अंत में कहना चाहेंगे कि डाॅ देवदास अंकों का चमत्कार – शैक्षिक नवाचार के माध्यम से बस्तर के नक्सल समस्या , स्वामी विवेकानंद , साक्षर भारत अभियान आदि पर सफलतापूर्वक नवाचार कर चुके हैं।

 

डाॅ देवदास को इस नवीन उपलब्धि पर अनेक शैक्षिक संस्थाओं, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कवि साहित्यकारों, लोक कलाकारों मानस संघों और श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ की ओर से विशेष बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment