हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर मड़वास खंड में रामचरितमानस पाठ के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

सीधी (राकेश शर्मा) विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल प्रखण्ड मझौली के तत्वावधान में मड़वास खण्ड में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामचरित मानस पाठ एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें रामचरित मानस प्रारम्भ 1 अप्रैल 2026 और समापन 2 अप्रैल 2026 ,वहीं 1 अप्रैल को शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई जिसमें DJ ,बैंड के साथ पूरे मड़वास क्षेत्र में भ्रमण करवाया गया । सुंदर झाँकी के साथ जगह जगह पूजन पाठ किया गया।
शोभायात्रा महावीरन धाम मड़वास से प्रारम्भ होकर मड़वास बाजार के आस पास के सभी गाँवो में भ्रमण कर मड़वास तहसील होते हुए महावीरन धाम में यात्रा का समापन हुआ। इसमें मुख्य रूप से आयोजक महावीरन धाम युवा मंडली ,तथा बजंरग दल प्रखण्ड मझौली तथा कृष्ण कुमार पांडेय,समस्त परिवार की ओर से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इसमें मुख्य रूप से,अंकित सोनी,रीतेश मिश्रा, नीतीश पांडेय,रोहणी रमन मिश्रा,रमेश साहू,पिंटू प्यासी, शुभम मिश्रा, अतुल पांडेय,रतन सिंह,पवन यादव,कपिल केसरी,रामभजन जयसवाल, धनेसवेर यादव,निलय मिश्रा, प्रफुल पांडेय,चंद्रेश,प्रिंस,सुधांशु,संदीप, अम्बुजेस एवं समस्त युवा साथी रहे मौजूद।