आत्मा परियोजना अंतर्गत किसानों का राज्य से बाहर अध्ययन भ्रमण संपन

0 146

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) परियोजना अंतर्गत कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत जिले के किसानों के लिए राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान कृषकों ने बिलासपुर, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव एवं कवर्धा स्थित कृषि विज्ञान केंद्रों का अवलोकन किया, जहां कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में आधुनिक एवं नवाचार आधारित कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन एवं मशरूम उत्पादन जैसी उन्नत एवं लाभकारी तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

आत्मा परियोजना के अंतर्गत आयोजित इस पांच दिवसीय अध्ययन भ्रमण में बजाग, डिंडौरी एवं समनापुर विकासखंडों के किसान शामिल हुए। भ्रमण के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment