जल संरक्षण के संकल्प के साथ झांकी गांव में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

0 151

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडोरी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर, जिला डिंडोरी के अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वावधान में ग्राम झांकी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सार्वजनिक दुर्गा मंच के सामने संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के दौरान नवांकुर संस्था प्रभारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आज से ही जल का संरक्षण आवश्यक है। बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय बदलाव को देखते हुए नदी, नाले, कुएं और तालाब जैसे जल स्रोतों को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इन जल स्रोतों के संरक्षण से न केवल मानव जीवन बल्कि जीव-जंतुओं के लिए भी पानी उपलब्ध रहेगा।

 

इस अवसर पर जल के महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा “जल है तो कल है” का नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों को अपने घरों में लीच पिट (सोखता गड्ढा) बनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे जल संचय को बढ़ावा मिल सके।

 

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव, नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव, मेंटर डॉली पनरिया, समिति सदस्य अशोक तिलगाम, वार्ड पंच सुमेर सिंह धुर्वे, ग्राम कोटवार लखन दास सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment