सीधी कलेक्टर का जिला अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की सख्त चेतावनी

सीधी- जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सीधी कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन जायजा लिया गया।
कर उपचार, और तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की स्वास्थ्य संबंधित जो प्रमुख योजनाएं हैं वह प्रभावी ढंग से लागू हों, हम वन टू वन पॉइंट पर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार, पर्याप्त दवाइयां और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी कलेक्टर ने विशेष जोर देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है, ताकि मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके।
कलेक्टर ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करें, जिससे आमजन को बेहतर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर एस बी खरे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय में कमियों एवं आवश्यकताओं को लेकर जानकारी मांगी गई है जो बैठक करने के बाद आगामी सोमवार तक उपलब्ध करा दी जाएगी। तथा मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाएगा।