शाहजहांपुर तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। 10 शिकायतों का निस्तारण 

0 478

अधिवक्ताओं ने मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की की मांग

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर में कस्बा तिहार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर संपन्न हुआ

 

 

 

तहसील दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला अधिकारी ने समय से एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े, निर्धारित समय में ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

 

 

तहसील दिवस पर अधिवक्ताओं द्वारा जिला अधिकारी से विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायत की गई, उन्होंने न्यायालय में लंबित मामलों के समय से निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव में सुधार, कर्मचारियों के लापरवाही पर कार्रवाई तथा तहसील परिसर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की।

 

 

जिलाधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अपर जिला अधिकारी नाय, उप जिला अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

 

 

संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक मिश्रा, उप जिला अधिकारी तिलहर सदानंद सरोज, तहसीलदार तिलहर दीपेंद्र कुमार, क्षेत्र अधिकारी co ज्योति यादव, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment