प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में सेवा भावना का संदेश, सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

सीधी, 23 मार्च 2026।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत गोद ग्राम नौगवा धीर सिंह में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा प्रथम दिवस स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की।
उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करती है, जिससे वे समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनवार की प्राचार्य प्रतिभा भार्गव ने सभी का स्वागत करते हुए शिविर के सफल संचालन हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का विषय परिचय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सोनी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
यह शिविर 29 मार्च 2026 तक संचालित होगा, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता रैली, बौद्धिक सत्र एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गंगा देवी बैरागी ने आभार व्यक्त किया।
शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समाज सेवा के प्रति प्रेरित हो रहे हैं।
📢 समाचार पत्र हेतु