Breaking News

सीधी में सीएम दौरे से पहले शिवसैनिक नजरबंद, सियासत गरमाई

0 749

🚨 PRIDE INDIA NEWS | BREAKING NEWS 🚨

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में आगमन के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब शिवसेना के कई प्रमुख पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया गया।

नजरबंद किए गए नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, जिला महामंत्री आशीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष लाल वर्मा एवं नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा शामिल हैं।

👉 विवेक पांडेय का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने पहले ही उन्हें घरों में नजरबंद कर दिया।

👉 उनका आरोप है कि वे जिन मुद्दों को उठाना चाहते थे, उनमें

डीजे प्लाजा से प्रभावित गरीब परिवारों की समस्या

जिले में प्रशासनिक लापरवाही

कलेक्टर की कार्यशैली

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार

जैसे गंभीर विषय शामिल थे।

शिवसेना का आरोप है कि प्रशासन ने सरकार के दबाव में यह कार्रवाई की, ताकि जिले की असल समस्याएं मुख्यमंत्री तक न पहुंच सकें।

👉 संगठन ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए चेतावनी दी है कि अगर जनता की आवाज को दबाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

🔴 सीएम दौरे से पहले बढ़ा राजनीतिक तनाव, प्रशासन और विपक्ष आमने-सामने

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment