डिंडोरी ने रचा इतिहास – एचपीवी वैक्सीनेशन में प्रदेश में नंबर-1

0 10,159

🚨PRIDE INDIA NEWS/BREAKING NEWS 🚨

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले ने स्वास्थ्य क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए

एचपीवी संक्रमण के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

यह अभियान महिलाओं को

बच्चेदानी के मुंह का कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जो महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है।

👉 जिले के अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क लगाई जा रही है।

👉 निजी अस्पतालों में यही वैक्सीन ₹4,000 से ₹10,000 तक में उपलब्ध है।

👉 विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को इस अभियान में शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की मेहनत, जागरूकता अभियान और लोगों की भागीदारी के चलते

डिंडोरी ने यह उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश में एक नई मिसाल कायम की है।

🔴 महिलाओं के सुरक्षित भविष्य की दिशा में बड़ा कदम

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment