मारपीट व गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नाबालिक गिरफ्तार।

0 231

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। अश्विनी कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस ने मुकदमे में वांछित विधि विरुद्ध बालक को किया गिरफ्तार।

थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की निवासी हिमांशु तिवारी ने 24 फरवरी को थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सुखमन, प्रीत, विधि बालक ( नाबालिक) व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने एक राय होकर उनके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार 18 मार्च को ,

अश्वनी कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में उo निo भूपेंद्र राणा, कांo दीपक कुमार ने कान्हा गौशाला रोड से मुकदमे में वांछित विधि विरुद्ध बालक को किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिक पर पूर्व में मुकदमे दर्ज है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment