खबरें देश-विदेश की,सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 236

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

शनिवार, 14 मार्च 2026

🔵👉सीधी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सभी बी एम ओ की कमिश्नर ने दो वेतन वृद्धि रोकी, लापरवाह अधिकारियों पर भी होगी कड़ी कार्यवाही।

🔵👉सीधी सीईओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सरपंच एवं उपसरपंच 23 मार्च को जिला पंचायत सीधी का करेंगे घेराव।

🔵👉सीधी में रसोई गैस के लिए मचा हाहाकार, गुस्साए लोगों ने खाली सिलेंडर लेकर घेरा एसडीएम बग्ला, यह देखकर भड़क उठे एसडीएम।

🔵👉सीधी में अब निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं देने पर होगी कड़ी कार्यवाही।

🔵👉सिंगरौली में हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी।

🔵👉डिंडोरी जिले के शहपुरा में विकास की नई शुरुआत।

🔵👉गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की तो अब नहीं होगी खैर! LPG संकट के बीच सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश।

🔵👉पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला, कहा- अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं को नौकरी मिलना होगा मुश्किल।

🔵👉नई जंग की आहट! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले,सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर ।

🔵👉ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज मार्ग, दो LPG टैंकरों को गुजरने की दी अनुमति, कुकिंग गैस संकट कम होगा।

🔵👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस देश के प्रति ईमानदार नहीं, संकट के समय अफवाह फैला रही।

🔵👉ईरान ने भारतीय जहाजों को ‘हरी झंडी’ दी, कहा- ‘भारत हमारा दोस्त है, हम सुरक्षित रास्ता निकालेंगे।

🔵👉US पर ईरान का बड़ा हमला, तुर्किये में न्यूक्लियर बेस पर दागी मिसाइल।

🔵👉 भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और बंगाल को देंगे विकास की बड़ी सौगात, आज 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास।

🔵👉सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय,रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे।

🔵👉हरियाणा के अंबाला में 2 किलो RDX विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार।

🔵👉रेलवे की बड़ी सौगात… गर्मी की छुट्टियों के लिए 1,484 स्पेशल ट्रेनों का एलान, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत।

🔵👉उत्तर प्रदेश में गोतस्करों की आई शामत… 35 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, 83 करोड़ की संपत्ति जब्त, गैंगेस्टर और NSA के तहत कड़ा प्रहार।

🔵👉राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा “हमारी ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है”।

🔵👉होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव के बीच अमेरिकी राजदूत बोले- ‘तेल कीमतें स्थिर रखने में भारत की अहम भूमिका’।

🔵👉पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बयान, कहा “कोई भी देश इस वैश्विक संकट के प्रभाव से अछूता नहीं”।

🔵👉लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, संसदीय परंपराओं की बड़ी परीक्षा में रहे सफल।

🔵👉मोज्तबा सहित ईरान के टॉप लीडरशिप पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम, अमेरिका का ऐलान।

🔵👉सेंसेक्स 1470 अंक गिरकर 74,563 पर हुआ बंद, निफ्टी 488 अंक टूटा।

खेल समाचार

🔴👉🏏वॉन का बेतुका बयान,दक्षिण अफ्रीका को बेवकूफ कहा, बोले- भारत को बाहर करने के लिए उन्हें विंडीज से हार जाना था।

🔴👉🏏ओलिंपिक में क्रिकेट शामिल होने का फायदा चीनी महिलाओं को,चीन को 62% मेडल महिला एथलीट दिलाती हैं, इसलिए महिला क्रिकेट टीम को ज्यादा समर्थन; उन्हें पुरुषों से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं-विदेशी दौरों के मौके भी।

🔴👉जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई संपन्न, जनपद पंचायत सीधी बनी विजेता।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment