14 मार्च को होगी उल्लास-नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा, 26 हजार से अधिक नवसाक्षर होंगे शामिल

0 282

🚨 BREAKING NEWS | PRIDE INDIA NEWS

📍 Sidhi | 13 मार्च 2026

प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से ULLAS – Nav Bharat Literacy Programme के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जाएगा।

जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम National Education Policy 2020 के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाना और “जन-जन साक्षर” अभियान को सफल बनाना है।

📊 जिले में इतने असाक्षर चिन्हित

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिले में 89,215 असाक्षर चिन्हित किए गए हैं।

इन्हें वर्ष 2027 तक साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस बार की परीक्षा में 26 हजार से अधिक नवसाक्षरों को शामिल करने का लक्ष्य है।

🏫 कहां होंगे परीक्षा केंद्र

जिले की शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता और अक्षर साथी सहयोग करेंगे।

⏰ परीक्षा का समय

परीक्षा समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

परीक्षा अवधि: 3 घंटे

👩‍🌾 स्वयं सहायता समूह की दीदियां भी शामिल

Madhya Pradesh State Rural Livelihoods Mission के “अक्षरा-शिक्षा से बदलाव” कार्यक्रम के तहत

14,026 असाक्षर दीदियां चिन्हित

इनमें से 1291 नवसाक्षर दीदियां परीक्षा में शामिल होंगी।

🔒 जेल के बंदी भी देंगे परीक्षा

District Jail Sidhi में संचालित साक्षरता कक्षाओं के 22 बंदी भी इस मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होंगे।

👉 जिन परीक्षार्थियों को 33% से कम अंक मिलेंगे, उन्हें “Need to Improvement” श्रेणी में रखकर अगली परीक्षा में फिर मौका दिया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment