खबरें देश-विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 259

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

शनिवार, 07 मार्च 2026

🔵👉सीधी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ी, अब 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन।

🔵👉सीधी में मझौली पुलिस की तत्परता से दो लापता नाबालिक सुरक्षित मिले।

🔵👉सीधी जिले के मझौली में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा एक युवक, पुलिस ने अपनी सूझबूझ से बचाई जान, बाद में भेजा गया व्यक्ति जेल।

🔵👉अनूपपुर जिले के भालू माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष।

🔵👉डिंडोरी जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व श्रवण दिवस, जागरूकता रैली और श्रवण जांच का हुआ आयोजन।

🔵👉ईरानी जहाज की मदद को आगे आया भारत, IRIS Dena पर US अटैक से पहले भारत ने दूसरे ईरानी जहाज को दी थी शरण, कोच्चि में ठहरे 183 क्रू मेंबर्स।

🔵👉ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी चेतावनी -कोई समझौता नहीं, केवल बिना शर्त सरेंडर।

🔵👉रूसी तेल खरीद पर भारत को 30 दिन की छूट, केंद्र पर भड़की कांग्रेस ने कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल।

🔵👉घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी, नई दरें लागू।

🔵👉सुपरपावर्स की दादागिरी का दौर खत्म, जयशंकर ने अमेरिका-चीन को बताई भारत की ताकत।

🔵👉इस बार दिल्ली पर कब्जा करूंगी, यही मेरा टारगेट, ममता की चेतावनी।

🔵👉कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप? ईरान से जंग के बीच घातक संकेत, अमेरिकी हथियार उत्पादन चार गुना बढ़ाने का एलान।

🔵👉नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम।

🔵👉 हो जाइए सावधान ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच।

🔵👉डॉक्टर से बने सिविल सेवक : जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर स्थापित किया कीर्तिमान।

🔵👉नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेपाल, भारत और श्रीलंका से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

🔵👉UPSC में कैंडिडेट पास हो रहे या ‘अफसर’? ये 39 अपकमिंग IAS तो पुराने अधिकारी ही हैं।.

🔵👉देश में नहीं है पेट्रोल-डीजल की कोई कमी, सोशल मीडिया पर फैली खबरें निकलीं फर्जी, तेल कंपनियों ने कही बात।

🔵👉जेन जेड के हीरो बालेन शाह के हाथ में नेपाल की कमान? बड़ी जीत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी।

🔵👉अमेरिकी उप विदेश सचिव बोले भारत के साथ चीन जैसी व्यापारिक ‘ग़लती’ नहीं दोहराएगा।

🔵👉ईरान पर अमेरिका-इज़रायल हमले का सातवां दिन,1,230 मौतें, अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई तेज़ करने की चेतावनी दी।

🔵👉बाइक 2 लीटर, कार 10; बसें अधिकतम 80, ईरान जंग के बीच पड़ोसी देश बंगलादेश में तेल पर कोहराम।

🔵👉अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएंगे

खेल समाचार

🔴👉🏏 T20 विश्व कप क्रिकेट फाइनल -भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा, कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी, ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment