विंध्य की धरती पर लोकसंस्कृति का रंग, फाग की धुन पर झूमे कमलेश्वर पटेल 

0 390

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

चितवरिया में लोककला महोत्सव: फाग की धुन पर झूमे विंध्य के गांधी के सपूत, गूंजा लोकसंस्कृति का रंग

 

सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चितवरिया में विंध्य के गांधी, गरीबों के मसीहा एवं जननायक स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी की जयंती के अवसर पर भव्य लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित फाग प्रतियोगिता और काव्य सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को बांधे रखा और पारंपरिक फाग गीतों के माध्यम से विंध्य अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की।

 

कार्यक्रम का वातावरण उस समय और भी उत्साहपूर्ण हो उठा, जब मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल फाग गीतों की मधुर धुन पर कलाकारों के साथ झूमते और थिरकते नजर आए। उनके इस आत्मीय और सहज अंदाज को देखकर उपस्थित जनसमूह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पूरा पंडाल मानो रंग, रस और लोक परंपरा की जीवंत छटा से भर गया।

 

इस अवसर पर आयोजित काव्य सम्मेलन में कवियों ने अपनी ओजपूर्ण और भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा, सादगी और समाजहित में किए गए कार्यों को स्मरण किया तथा उनके व्यक्तित्व को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment