अमिलिया पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत नाबालिग बालिका मंदसौर से सकुशल बरामद
त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने सुलझाया मामला, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी

सीधी | प्राइड इंडिया न्यूज़
सीधी जिले की अमिलिया पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को जिला मंदसौर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण:
थाना अमिलिया में परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तकनीकी जांच से मिला सुराग:
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में विशेष टीम और साइबर सेल को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका की लोकेशन मंदसौर जिले के थाना श्यामगढ़ क्षेत्र में ट्रैक की गई।
दबिश देकर किया बरामद:
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राकेश बैस (थाना प्रभारी अमिलिया), सउनि उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक संगीता बैस तथा साइबर सेल टीम सीधी का विशेष योगदान रहा।