सीधी–सिंगरौली–ब्यौहारी क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना,सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा – “रंगों का पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक”

0 242

रंगों के पावन पर्व होली एवं होलिका दहन के अवसर पर सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति की आनंद, उल्लास, प्रेम और आपसी भाईचारे की महान परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि होलिका दहन का पावन अवसर हमें अपने भीतर की नकारात्मकता, अहंकार और वैमनस्य को त्यागकर सत्य, विश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा देता है। होली के रंग समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

सांसद डॉ. मिश्रा ने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि सीधी–सिंगरौली–ब्यौहारी संसदीय क्षेत्र निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

उन्होंने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को होलिका दहन एवं होली की पुनः हार्दिक बधाई दी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment