मडवास पुलिस ने सतना से सकुशल बरामद की नाबालिग बालिका

सीधी। थाना मडवास पुलिस ने गुमशुदगी के एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को जिला सतना से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच से यह सफलता मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को मडवास थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य, डिजिटल संसाधनों एवं विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में मिले सुराग के आधार पर उपनिरीक्षक आर.बी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को जिला सतना रवाना किया गया। वहां ग्राम खुरधरा, थाना जसो (जिला सतना) से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि किशोरी पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक आर.बी. सिंह एवं आरक्षक राहुल गिरवार की भूमिका सराहनीय