Breaking News

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शासकीय महाविद्यालय मड़वास में “वैज्ञानिक अविष्कार एवं नवाचार” विषयक व्याख्यान संपन्न

0 308


सीधी, 28 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय मड़वास में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “वैज्ञानिक अविष्कार एवं नवाचार” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री गोपाल चौरसिया ने की। मुख्य वक्ता प्रो. बाबहरिनन्द ने वैज्ञानिक आविष्कारों एवं नवाचार की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शोध, नवोन्मेष और रचनात्मक चिंतन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का आधार है।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक अग्निहोत्री ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. निशा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. रामधारी जायसवाल, अनिल केवट सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा, जिसने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति उत्साह का संचार किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment