Breaking News

ब्यौहारी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का भव्य स्वागत, भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस का ऐतिहासिक शुभारंभ

0 210

ब्यौहारी/सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के ब्यौहारी आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद डॉ. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया गया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रारंभ हुई इस नई रेल सेवा से सिंगरौली क्षेत्र को भोपाल के लिए नियमित रेल सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह सुविधा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब साकार हो गई है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके पश्चात सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मड़वास क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से मेल-मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर चर्चा की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment