Breaking News

डिंडोरी में ऑटो में पर्स खोलने का आरोप, दो संदिग्ध महिलाएं अभिरक्षा में

0 243

 

डिंडोरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को अभिरक्षा में लिया है। दोनों महिलाओं पर ऑटो में सफर कर रही एक महिला का पर्स खोलने की कोशिश करने का आरोप है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं स्वयं को बालाघाट जिला का निवासी बता रही हैं और डिंडोरी में नर्मदा दर्शन के लिए आने की बात कह रही थीं। किसलपुरी गांव से डिंडोरी आई शिवकुमारी ठाकुर ने बताया कि दोनों महिलाएं ऑटो में उनके बगल में बैठी थीं। इसी दौरान उन्होंने उनका पर्स खोलने की कोशिश शुरू कर दी। शक होने पर शिवकुमारी ने विरोध किया और एक महिला को थप्पड़ मार दिया, जिससे दोनों घबरा गईं। आरोप है कि इसके बाद वे ड्राइवर का कॉलर पकड़कर ऑटो से कूद गईं।

 

घटना के दौरान सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाने वाली राखी रैकवार ने शिवकुमारी की आवाज सुनकर तत्परता दिखाई और दौड़कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। मौके पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले गई। थाना निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिलाएं बालाघाट जिले की निवासी हैं और डिंडोरी आने का कारण नर्मदा दर्शन बता रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment