“कर्ज, किसान और मौतों पर घिरी सरकार: 24 फरवरी को कांग्रेस का विधानसभा मार्च”

0 317

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी (मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आर्थिक बदहाली, बढ़ते कर्ज और किसानों की उपेक्षा को लेकर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और सरकारी कर्ज का बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं।

इंदौर के भगीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई 35 लोगों की मौत और छिंदवाड़ा में कथित जहरीली कफ सिरप से 27 बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए पटेल ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

कमलेश्वर पटेल ने केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ हुई व्यापारिक डील पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते का असर प्रदेश के किसानों पर पड़ सकता है और कृषि क्षेत्र को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 24 फरवरी 2026, सुबह 11 बजे विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। पटेल ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष प्रदेश के अधिकारों, किसानों के सम्मान और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment