आदरणीय श्री संपादक महोदय जी, प्राइड कदम,

0 274

डॉ. मुन्नालाल देवदास के 72–72 नवाचार और बस्तर की नक्सल समस्या समाधान पर आपके अखबार में प्रकाशित समाचार को पढ़कर हमें अत्यंत हर्ष और गौरव का अनुभव हुआ।

यह नवाचार विद्या कोचिंग के क्लासरूम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ इसकी गहनता और प्रासंगिकता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रयास का वीडियो हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिससे यह संदेश व्यापक रूप से फैल सका।

इस अद्भुत प्रयास के लिए डॉ. मुन्नालाल देवदास को द आइडियल इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान कर उनकी दूरदर्शिता और नवाचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

आपके अखबार ने इस समाचार का प्रकाशन जिस साहित्यिक सुंदरता, स्पष्टता और प्रभावशीलता के साथ किया, वह न केवल समाचार को जीवंत बनाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में योगदान देने वाले व्यक्तियों को उचित मंच प्रदान करने का प्रेरक उदाहरण भी है।

विद्या कोचिंग परिवार की ओर से हम आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं कि आप अपने अखबार के पन्नों पर ऐसे बहुमूल्य प्रयास और प्रतिभाओं को उजागर करते हैं, उन्हें सराहते हैं और उन्हें समाज के समक्ष प्रस्तुत करते हैं।

सादर और हार्दिक शुभकामनाओं के साथ,

कुशल कुमार साहू

फाउंडर & डायरेक्टर

*विद्या कोचिंग*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment