राजपाल यादव फिल्म अभिनेता तिहाड़ जेल से अपने गृह जनपद शाहजहांपुर पहुंचे

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। जिलों को अपडेट करना चाहिए, जेल में स्मोकिंग एरिया होना चाहिए
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से अपने गृह जनपद शाहजहांपुर पहुंचे वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए, अपने विचारों को रखा उन्होंने कहा कि मैं स्मोकिंग, गुटखा मसाला को प्रमोट नहीं करता हूं
लेकिन
एयरपोर्ट आदि जगहों पर स्मोकिंग की एक अलग व्यवस्था होती है इसी तरह से जिलों में भी स्मोकिंग के लिए एक अलग स्थान होना चाहिए
आगे उन्होंने अपने विचारों साझा करते हुए कहा कि तिहाड़ जेल मेरे लिए चिंतन शिविर रहा जिसमें मेरी भावना है कि जो पिछले 10 साल से सजाए आफता कैदी है,
जो पेशेवर अपराधी नहीं है ऐसे लोगों के संस्कार, व्यवहार और आचरण को देखते हुए कम से कम 10% ऐसे लोगों को जीवन जीने का मौका देना चाहिए
मुझे लगता है कि हमारे देश की धरोहर बनने में बहुत ही बड़ा योगदान देंगे, ऐसे हजारों परिवारों को ऊर्जा मिलेगी।
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से छूटने के बाद अपने जन्मस्थान शाहजहांपुर के कुण्डरा पहुंचे। उनके पहुंचते ही स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस
दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में न्यायपालिका पर भरोसा जताया और कहा कि उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है।
राजपाल यादव ने कहा कि कठिन समय में परिवार और प्रशंसकों का साथ उन्हें हिम्मत देता है। उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे अपने काम पर ध्यान देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।