ममेरी बहन के प्रेम प्रसंग मे तीन बच्चों के पिता ने खाया जहरीला पदार्थ,  पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल

0 132

 

महोबा में रिश्तों के ताने-बाने ने एक परिवार को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के डढहत माफ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते तीन बच्चों के पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोप है कि पति का अपनी ही ममेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते घर में कलह शुरू हुई। लोकलाज और बदनामी के डर से युवक ने यह कदम उठाया, जिसका फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

 

रिश्तों की मर्यादा जब टूटती है, तो अंजाम अक्सर दर्दनाक होता है। महोबा के डढहत माफ गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। अहमदाबाद में मजदूरी करने गए तीन बच्चों के पिता को अपनी ही ममेरी बहन से प्यार हो गया। लेकिन यह इश्क उसके बसे-बसाये घर के लिए काल बन गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक की पत्नी ने घर खर्च के लिए पैसे मांगे। तो पति ने न सिर्फ पैसे देने से मना किया, बल्कि अपनी पत्नी और बच्चों से नाता तोड़ने की बात कह डाली। उसने साफ कर दिया कि अब उसका वास्ता सिर्फ अपनी ममेरी बहन से है। जब यह बात युवक की मां तक पहुंची, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने किसी तरह समझा-बुझाकर बेटे को घर वापस बुलाया, लेकिन घर लौटकर भी युवक सामान्य नहीं हुआ। घर आने के बाद के गुमसुम रहने लगा। उसने परिजनों से दो टूक कहा कि समाज और रिश्तेदारी में उसकी बहुत बदनामी हो चुकी है

इसी मानसिक खींचतान और लोकलाज के दबाव में युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया।

 

 

आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर भागे, जहाँ डॉक्टर उसकी जान बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। पत्नी का आरोप है कि उसके पति को कुछ कराया है या दबाव बनाया है, जिससे वह अपने परिवार को छोड़ने पर आमादा थे। वहीं मां अपने ही भाई की बेटी के कारण उजड़ते परिवार को देख टूट चुकी हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment