Breaking News

25 लाख से अधिक के 53 पशुधन का अवैध परिवहन विफल, ट्रक-स्कार्पियो जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

0 451

सीधी | 14 फरवरी 2026

सीधी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 नग भैंस व पड़वा के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक किए जा रहे परिवहन को विफल कर दिया। इस दौरान ट्रक और स्कार्पियो वाहन सहित करीब ₹25 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी कुसमी श्री रवि प्रकाश कोल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

रात्रि गश्त के दौरान मिली सफलता

दिनांक 13 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक क्रमांक UP63 AT 4643 छवारी से ब्योहारी की ओर तेज गति से जा रहा है, जिसमें भैंस लदी हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम चुवाही पहुंची।

इसी दौरान एक स्कार्पियो वाहन क्रमांक MP53CA 6375 संदिग्ध रूप से ट्रक के आगे-पीछे चलता मिला, जो रैकी कर रहा था और पुलिस वाहन को बाधित कर रहा था।

चमराडोल बैरियर पर पकड़ा गया ट्रक

पुलिस ने चमराडोल बैरियर पर स्टॉपर लगाकर ट्रक को रोका और जांच की। जांच में ट्रक के भीतर 53 नग भैंस व पड़वा अत्यंत संकीर्ण स्थान में पैरों को बांधकर क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल सभी पशुओं को मुक्त कराया।

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

ट्रक चालक ने अपना नाम अब्दुल नाइन खान (28 वर्ष), निवासी गोड़ाही थाना बहरी बताया। वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि मो. अजीम निवासी कोदौरा थाना अमिलिया स्कार्पियो से रैकी कर रहा था।

₹25 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस द्वारा मौके पर:

53 नग भैंस (कीमत लगभग ₹15 लाख)

ट्रक (कीमत लगभग ₹10 लाख)

कुल लगभग ₹25 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।

कानूनी कार्रवाई जारी

आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(च) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षक अधिनियम 1959 की धारा 6, 6(क) एवं 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment