झामुमो ने नगर निकाय चुनाव को लेकर घोषित किये उम्मीदवार,

जुगसलाई से हिदायत की पत्नी की जगह डॉली मल्लिक बनी समर्थित प्रत्याशी, मानगो और चाकुलिया समेत अन्य सीटों से कौन बना प्रत्याशी देखे।
जमशेदपुर : झारखंड की सत्ताधारी राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने समर्थित प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. इसके तहत जमशेदपुर में तीन नगर निकाय चाकुलिया नगर पंचायत से सोमवारी सोरेन, जुगसलाई नगर परिषद से डॉली मल्लिक और मानगो नगर निगम से लक्की सिंह को समर्थित प्रत्याशी घोषणा की गयी है. इसके अलावा आदित्यपुर से भुगलु सोरेन डब्बा, चास से उमेश ठाकुर, धनबाद से शेखर अग्रवाल, देवघर से रवि कुमार राउत, वहजारीबाग से विकास राणा, रांची से सुजीत विजय आनंद कुजूर, गिरीडीह से प्रमिला मेहरा, पलामू के मेदिनिनगर से पूनम सिंह, पलामू के विश्रामपुर से हलीमा बीवी, चतरा के अभिषेक आनंद, चक्रधरपुर से सनी उरांव, चाईबासा से नितिन प्रकाश, गढ़ढवा से संतोष केसरी, गुमला से हर्षिता टोप्पो, झुमरीतिलैया से हर्षिता टोप्पो, रामगढ़ से रेणु कुमारी, सिमडेगा से अनिल तिर्की, सिमडेगा से अनिल तिर्की, साहेबगंज से रामनाथ पासवान छोटू पासवान, पाकुड़ से श्रेणा सुल्ताना, बोकारो के फुसरो से वीणा कुमारी, जामताड़ा मिहिजाम से गुलशन आरा, देवघर मधुपुर से तबस्सुम नाज, लोहरदगा से बालमुकुंद लोहार, गोड्डा से राजेश मंडल, चिरकुंडा धनबाद से पिंकी पाल, कपाली से सरवर आलम, साहेबगंज के बरहवा से बिता कुमारी, पलामू के छतरपुर से चंदन सिन्हा, कोडरमा के डोमचांच से पप्पू मेहता, पलामू के हुसैनाबाद नगर पंचायत से उषा देवी, जामताड़ा से चमेली देवी, खूंटी से सोनम बागे, कोडरमा से पवल माइकल कुजूर, लातेहार से विलासी टोपनो, गोड्डा के महागामा से लखीराम मरांडी, राजमहल से केताबुद्दीन शेख भुट्टी और सरायकेला नगर पंचायत से मनोज चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
ये सारे नाम अध्यक्ष या मेयर के प्रत्याशी का है, जिसको झामुमो ने अधीकृत तौर पर घोषित किया है। जमशेदपुर में झामुमो नेताओं ने घोषणा इसकी की। इन लोगों ने जेबा कादरी के आरोपों को गलत करार दिया और कहा कि जेबा को अभी थोड़ा सब्र रखना चाहिए था। इस सूची में सबसे चौंकाने वाली बात तो यह हो गया है कि झामुमो ने जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में झामुमो नेता मानिक मल्लिक की पत्नी डॉली मल्लिक को प्रत्याशी बनाया है जबकि इसी सीट से झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान चुनाव लड़ रहे है, जिनको झामुमो ने अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
प्राईड इंडिया न्यूज़ जमशेदपुर से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर