महान स्वतंत्रता सेनानी स्व.जगलाल चौधरी, की मनाई गई जयंती

काको (जहानाबाद) काको प्रखंड क्षेत्र के काजी सराय में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी जी की भव्य जयंती मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता जहानाबाद जिला परिषद अध्यक्षा रानी कुमारी के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया , इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम बाबू जगलाल चौधरी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि /माल्यार्पण अर्पित कर शत-शत किए। तदोपरांत अतिथियों को अंगवस्त्र, फूल- माला एवं बुके से सम्मानित किया गया ।वही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बुद्धिजीवी सहित गणमान्य सम्मानित अतिथियों को भी फूल माला से सम्मानित किया गया । इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रानी चौधरी जी ने कहा कि पासी समाज महाराजाओं का वंशज है ,जिसने अंग्रेजों से स्वतंत्रता आंदोलन में लड़ाई लड़ी । बाबू जगलाल चौधरी ने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े और इन्होंने अपने जवान बेटे को अंग्रेजों की लड़ाई में शहादत देनी पड़ी। बाबू जगलाल चौधरी देश और समाज के लिए समर्पित व्यक्ति थे।ये बिहार के प्रथम सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। इनकी जितनी भी चर्चा की जाए कम होगी, इस अवसर पर एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो को आत्मसात करने की जरूरत है। तथा पाखंड एवं अंधविश्वास से मुक्त होने की जरूरत है। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला परिषद अध्यक्षा रानी जी, डॉ अरविंद चौधरी,सुधीर चौधरी, मोहन चौधरी,जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण कुमार चौधरी, आर.के. चौधरी, कंचन चौधरी ,अनिल चौधरी, संजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी ,सच्चिदानंद चौधरी, शशि चौधरी, कुमार विजय चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, बिजेंद्र चौधरी ,सुरेश चौधरी, अनिल चौधरी ,नीलकमल चौधरी, सुनील चौधरी, दिलीप चौधरी , शिवजी चौधरी, विजय चौधरी, सरिता देवी मुखिया, डॉ बबीता कुमारी के साथ-साथ आरा, भोजपुर, बिहटा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, बेगुसराय, पटना, गया,राजगीर समेत कई जिलों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार