भक्ति का सैलाब: श्री अनंतेश्वर नाग मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चमत्कारी नागोत्सव ने रचा इतिहास!

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना
पांढुर्ना | विशेष प्रतिनिधि नगर के जाम नदी पुलिया के समीप, घनपेठ बायपास स्थित श्री अनंतेश्वर नाग मंदिर में इस वर्ष आयोजित ‘नागोत्सव’ ने भक्ति और श्रद्धा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आयोजन इतना भव्य था कि पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ और ‘नाग देवता की जय’ के जयकारों से गूँज उठा। सैकड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के हुजूम को देखकर ऐसा लग रहा था मानो पूरा पांढुर्ना जिला ही उमड़ पड़ा हो।
साक्षात दर्शन और दैवीय शक्ति का केंद्र क्षेत्र का एकमात्र और सबसे विशाल यह नाग मंदिर कोई साधारण स्थान नहीं है। बताया जाता है कि स्वयं नाग देवता ने श्री गणेश विठोबाजी मन्ने के सपने में दर्शन देकर इस मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था। आज यह मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है, जहाँ दूर-दराज से लोग खिंचे चले आते हैं और उनकी हर मुराद पल भर में पूरी हो जाती है।
रुद्राभिषेक और महाप्रसाद का महा-आयोजन उत्सव की शुरुआत अलौकिक रुद्राभिषेक से हुई, जिसके बाद हवन की पूर्णाहूति ने वातावरण को शुद्ध और भक्तिमय बना दिया। महामंगल आरती के समय जब घंटियों की गूँज उठी, तो भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके उपरांत आयोजित विशाल महाप्रसाद में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर की बढ़ती प्रसिद्धि और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ने इसे पांढुर्ना जिले का सबसे प्रमुख और जागृत देवस्थान बना दिया है।