विद्यालय शिक्षा समिति के आठवें बैच की हुई शुरुआत

0 6,817


देव – औरंगाबाद जिला के देव प्रखण्ड के अंतर्गत अवस्थित संकुल संसाधन केंद्र – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनुआ में आठवें बैच का प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम चेतना सत्र का किया गया आयोजन। चेतना सत्र में प्रार्थना, अभियान गीत व सर्व धर्म प्रार्थना की प्रस्तुति प्रतिभागियों द्वारा की गई। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया और नोट -बुक, कलम व फाइल दी गई। संकुल संसाधन केंद्र के संरक्षक अतुल कुमार ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अच्छे से से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु संबोधित किया। मास्टर प्रशिक्षक डॉ शशि भूषण कुमार सिंह ने प्राचीन काल में दी जाने वाली शिक्षा प्रणाली और अब के शिक्षा प्रणाली दोनों के चित्रों को दिखाते हुए दोनों में क्या अंतर पाया गया इसको बताया गया।
विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ीकरण के लिए जागरूक शिक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दी जा रही है विद्यालय के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं पर जानकारी साझा की गई और चार्ट पेपर वर्क करवाया गया। सभी ग्रुप के प्रतिभागियों ने चार्ट पेपर पर लिखी हुई बातों को बारी – बारी से सभी समूहों से प्रस्तुति करवाई गई। प्रशिक्षण में निम्नलिखित लोग उपस्थित थें — डॉ शशि भूषण कुमार सिंह, ऊषा देवी, तरुण कुमार, मंजू कुमारी, शारदा कुमारी, सुरेंद्र राम व अरुण कुमार सहित कुल 35 सदस्य।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment