रोजगार मेला युवा संगमः 50 युवाओं को मिला रोजगार,

0 7,719

आदिवासी वनांचल क्षेत्र में जनजाति परिवारों को रोजगार देने का प्रयास

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

बजाग-डिंडौरी जिले के आकांक्षी विकासखंड बजाग के आजीविका भवन में 5 फरवरी 2026 को रोजगार मेला युवा संगम का आयोजन किया गया। इस मेले में 7 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड कंपनी, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, वर्धमान यार्न लिमिटेड, सिंटेक्स लिमिटेड, बीएफएल बांसवाड़ा, वर्धमान फैब्रिक बुधनी और जेके डेवलपर्स कंपनी शामिल थीं।
मेले में विकासखंड क्षेत्र के बेरोजगार युवक और युवतियों ने भाग लिया, जिनमें से 88 का पंजीयन हुआ। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इनका साक्षात्कार लिया और 50 प्रतिभागियों को चयन उपरांत नियुक्ति पत्र दिया।
रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था, विशेष रूप से आदिवासी वनांचल क्षेत्र में जनजाति परिवारों को रोजगार देने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन डिंडोरी के निर्देशानुसार आयोजित इस मेले में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिलते हैं और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। उन्होंने आगे भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई, जिससे आदिवासी वनांचल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें।
इस मेले में भाग लेने वाले युवाओं ने भी अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि इस मेले से उन्हें रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का आभार व्यक्त किया।
इस रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियों ने भी अपनी संतुष्टि जाहिर की और कहा कि उन्हें योग्य और उत्साही युवाओं का चयन करने का अवसर मिला है। उन्होंने आगे भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने की उम्मीद जताई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment