राष्ट्रपति भवन में सम्मानित कलाकारों ने गोंड चित्रकला प्रशिक्षण प्रारंभ किया

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
करंजिया-डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत पाटनगढ़ के कला भवन में आदिवासी गोंड पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जनपद पंचायत करंजिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय डिगरसे,भाजपा मंडल अध्यक्ष वर्षा कुशराम तथा साथ में इटली से आए पेंटिंग कलाकार स्टीफेनो रोसेटी ने किया।कलाकारों में अमित कुमार परस्ते
मिथलेश श्याम,रोशनी श्याम,जमुना कुशराम,अंकित श्याम
दीपा श्याम प्रशिक्षण देने हेतु उपस्थित रहें।
रोसेटी ने गोंड कला को देखा समझा और उसे देख कर अत्यंत ही प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने हरि बोल के उद्घोष के साथ सभी लोगों का अभिवादन किया।
*अनुवादक बने मुख्य कार्यपालन अधिकारी*
श्री अक्षय डिगरसे ने अनुवादक के रूप में कार्य करते हुए रोसेटी की अंग्रेजी को हिंदी तथा ग्रामवासियों की हिंदी को अंग्रेजी में अनुवाद करआपस में संवाद सार्थक करवाया। श्री डिगरसे ने रोसेटी को गोंड चित्रकला तथ बैगा गुदना कला के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें बैगाचक में भ्रमण कर बैग संस्कृति समझने हेतु प्रेरित किया।