भारी जनसमर्थन के साथ राकेश कुमार सिंह (सोनू) ने दाखिल किया नामांकन, वार्ड-14 में बदलाव की लहर

जमशेदपुर/मानगो।
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 14 से शिक्षित, कर्मठ एवं युवा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह (सोनू) ने 03 फरवरी 2026 को सैकड़ों समर्थकों के साथ सुवर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन (डिम्ना रोड) पहुँचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान समर्थकों का उत्साह और जनसमर्थन यह दर्शाता रहा कि वार्ड-14 की जनता अब विकास और ईमानदार नेतृत्व के लिए तैयार है। “काम ही मेरी पहचान” के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरे राकेश कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और हर पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि वे केवल वादे नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के इरादे के साथ जनता के बीच आए हैं।
वार्ड-14 के लिए मुख्य संकल्प
राकेश कुमार सिंह ने जनता के समक्ष अपने विकास विजन को रखते हुए सात प्रमुख वादे किए—
महिला सशक्तिकरण – कौशल विकास केंद्र की स्थापना और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना।
पारदर्शिता – पेंशन व राशन कार्ड की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना।
गरीब कल्याण – प्रधानमंत्री आवास सहित सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचाना।
स्वच्छता व स्वास्थ्य – आधुनिक कचरा प्रबंधन, नाली सफाई और नियमित फॉगिंग।
बुनियादी ढांचा – जर्जर सड़कों का निर्माण और जलजमाव की समस्या का समाधान।
प्रकाश व्यवस्था – हर गली में हाई-मास्ट लाइट व नए बिजली खंभे।
हर घर जल – पाइपलाइन विस्तार कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति।
नामांकन के बाद उन्होंने कहा,
“मैं केवल चुनाव जीतने नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतने आया हूँ। सबका साथ, सबका विकास ही मेरा लक्ष्य है।”
इस अवसर पर वार्ड के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
प्राईड इंडिया न्यूज़, जमशेदपुर
ब्यूरो चीफ: इंदर जीत सिंह भुल्लर